द्रविड़ ने CSK के खिलाफ मैच से पहले मुझसे कहा था कि मैं 3 नंबर पर बैटिंग करूंगा: नीतीश राणा

सीएसके के खिलाफ मैच में 81 रनों की पारी खेलने वाले आरआर के बल्लेबाज़ नीतीश राणा ने कहा है कि टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें मैच से एक दिन पहले कॉल कर कहा था कि वह 3 नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे। उन्होंने कहा, "जब कोई मुझ पर भरोसा करता है तो मुझे अच्छा लगता है।"