दिल्ली में अगले 45 दिन तक डिस्टर्ब रहेगी ये सड़क, अपडेट देखकर ही घर से निकलें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, न्यू रोहतक रोड (कमल टी-प्वाइंट से जखीरा फ्लाईओवर, पंजाबी बाग की दिशा में) पर ड्रेनेज मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन काम के चलते 45-दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा। यह कार्य 9-नवंबर से शुरू हो चुका है और प्रतिबंध सुबह 11:00 से रात 9:00 बजे तक रहेगा। पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों की जानकारी X पर साझा की है।