मंडियों में दाम घटने के बावजूद फिर भी दुकान पर क्यों महंगी है दाल?

मंडियों में दालों के दाम घटने के बावजूद ग्राहकों को इसका पूरा फायदा नहीं मिल रहा है। सरकार के मुताबिक, मिल मालिक और खुदरा विक्रेता थोक कीमतों में गिरावट के हिसाब से दाम कम नहीं कर रहे हैं। मुनाफाखोरी और जमाखोरी रोकने के लिए अब आयातकों, व्यापारियों और दुकानदारों को हर हफ्ते सरकारी पोर्टल पर अपने स्टॉक की जानकारी देनी होगी।