न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने बताया है कि दाल को पकाते समय बनने वाला झाग सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता है। यह मिथक है कि दालों का झाग यूरिक एसिड बढ़ाता है। इसमें सिर्फ स्टार्च, प्रोटीन और सेपोनेन्स है। इससे बचने के लिए पकाने से पहले दालों को अच्छे से धोए, भिगोकर रखें व पकाते समय 1 चम्मच देसी घी डालें।