दिलीप जायसवाल फिर से चुने गए बिहार बीजेपी के अध्यक्ष

बिहार में मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को फिर से बिहार बीजेपी का अध्यक्ष चुना गया और इनका कार्यकाल तीन साल का होगा। बापू सभागार में आयोजित बीजेपी प्रदेश परिषद की बैठक में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी औपचारिक घोषणा की। गौरतलब है, जायसवाल जुलाई 2024 में बिहार बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने थे।