दिल्ली के गांधी नगर की 'भटूरे वाली गली' में रविवार दोपहर एक कपड़े की दुकान और उसके ऊपर बने गोदाम में भीषण आग लग गई। कपड़े का स्टॉक होने से आग तेज़ी से फैल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।