दिल्ली में घर के अंदर चल रहा दवाओं का अवैध कारोबार, ₹14 लाख की दवाएं जब्त, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के मादीपुर गांव में ड्रग्स कंट्रोल विभाग और क्राइम ब्रांच ने एक मकान पर छापा मारकर करीब ₹14 लाख की संदिग्ध गुणवत्ता वाली दवाएं जब्त की हैं। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। विभाग ने दो दिनों में 62 मेडिकल प्रतिष्ठानों की जांच की, जिनमें 37 जगहों पर नियमों का उल्लंघन सामने आया है।