दिल्ली के शिव विहार में मंगलवार रात सोफे के पास लगे बिजली के सॉकेट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सोफे पर सो रहा 9 वर्षीय प्रियांशु गंभीर रूप से झुलस गया। दमकलकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त बच्चे के माता-पिता भी घर पर मौजूद थे।