दिल्ली ACP पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकार को हिरासत में लिया गया

दिल्ली के एक ACP पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली और पुलिसकर्मी के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सैकड़ों समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रही महिला पत्रकार रोज़ी को हिरासत में लिया गया है। वहीं, FIR को लेकर पत्रकार रातभर थाने के बाहर बैठे रहे। 3 महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।