दिल्ली AIIMS को दुनिया के 100 बेहतरीन अस्पतालों में मिली जगह

दिल्ली एम्स को न्यूज़वीक और स्टेटिस्टा की 'वर्ल्ड्स बेस्ट हॉस्पिटल्स 2024' रैंकिंग में दुनिया का 97वां सबसे बेहतरीन अस्पताल चुना गया है। एम्स दिल्ली को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं, मेडिकल रिसर्च और किफायती इलाज देने की क्षमता के लिए यह सम्मान मिला है। इस सूची में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल को 146वां और पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ को 228वां स्थान मिला है।