दिल्ली AIIMS के नज़दीक 1500 बेड का विश्राम सदन है उपलब्ध, मरीज़ों को जानकारी नहीं: डॉ. रीमा
दिल्ली एम्स में मीडिया इंचार्ज डॉ. रीमा दादा ने बताया है, "दूरदराज़ से इलाज कराने आए कई मरीज़ों को यह जानकारी नहीं होती कि अस्पताल के पास ही विश्राम सदन की सुविधा उपलब्ध है।" उन्होंने बताया कि 1500 बेड की सुविधा वाले विश्राम सदन में डॉक्टर की लिखित अनुमति मिलने पर मरीज़ों को ठहरने की जगह मिल सकती है।