दिल्ली AIIMS ने 13 महीने में 1000 रोबोटिक सर्जरी कर रचा इतिहास
नई दिल्ली स्थित एम्स में पिछले 13 महीनों में 1000 से ज़्यादा रोबोटिक सर्जरी की गई हैं। सर्जिकल डिसिप्लिन डिपार्टमेंट के हेड प्रोफेसर सुनील चुंबर के मुताबिक, पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में रोबोटिक सर्जरी के बाद सर्जिकल साइट इन्फेक्शन में 40% की कमी आई। वहीं, रोबोटिक सर्जरी करवाने वाले मरीज़ों को अस्पताल में 30% कम समय तक रहना पड़ा।