दिल्ली CM ने बीजेपी नेता वीके मल्होत्रा के निधन पर की 1 दिन के राजकीय शोक की घोषणा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता वीके मल्होत्रा के निधन पर 1 दिन (बुधवार) के राजकीय शोक की घोषणा की है। 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे बीजेपी नेता का मंगलवार को 93-वर्ष की आयु में दिल्ली एम्स में निधन हुआ। मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर शोक जताते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया।