दिल्ली HC की जज ने केजरीवाल के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की शुरू
दिल्ली हाईकोर्ट की जज स्वर्ण कांता शर्मा ने उनपर हुईं टिप्पणियों के लिए 'आप' नेता अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की। उन्होंने कहा कि 'अत्यंत अपमानजनक और अवमाननापूर्ण" पोस्ट हो रहे थे जो न्यायपालिका पर हमले के समान थे। वहीं, फैसले के बाद उन्होंने शराब नीति केस की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।