चाय-समोसे की दावत देनी होगी; दिल्ली हाईकोर्ट ने माफ करने की रखी अनोखी शर्त
दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में इंडस बिर्रा बेवरेजेज़ पर लगाए ₹50,000 के जुर्माने को माफ कर दिया लेकिन एक अनोखी शर्त रखी है। न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने कंपनी के वकील को एक सप्ताह के भीतर दिल्ली हाईकोर्ट बार असोसिएशन के सभी कर्मचारियों को चाय और समोसे खिलाने का निर्देश दिया है।