दिल्ली HC ने संसद सत्र में भाग लेने के लिए इंजीनियर राशिद को दी 2 दिन की कस्टडी परोल

दिल्ली हाईकोर्ट ने बारामूला (जम्मू-कश्मीर) से एआईपी के सांसद इंजीनियर राशिद को 11 और 13 फरवरी को संसद सत्र में शामिल होने के लिए 2 दिन की कस्टडी परोल दी है। इस दौरान वह मीडिया से बातचीत, मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। गौरतलब है, वह टेरर फंडिंग मामले में तिहाड़ जेल (दिल्ली) में बंद हैं।