दिल्ली HC से केजरीवाल को झटका, शराब नीति केस में ट्रायल पर रोक लगाने से किया इनकार
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ शराब नीति मामले में निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। केजरीवाल ने कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी द्वारा दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। केजरीवाल अभी ज़मानत पर बाहर हैं।