दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 लोगों की मौत पर शोक जताया है। हालांकि, बाद में उन्होंने पोस्ट एडिट कर दिया था। उनके पहले पोस्ट में लिखा था, "भगदड़ के कारण जानमाल के नुकसान की दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना हुई है" जबकि एडिट किए पोस्ट में लिखा, "एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है।"