दिल्ली-NCR का पहला 24x7 LPG गैस ATM हुआ शुरू, मिनटों में मिल जाएगा भरा हुआ सिलिंडर
गुरुग्राम (हरियाणा) में दिल्ली-NCR का पहला 24x7 एलपीजी गैस एटीएम शुरू हो गया है। इसके ज़रिए लोग 2 से 3 मिनट में खाली सिलिंडर देकर भरा हुआ सिलिंडर ले सकते हैं। देश भर में गैस किल्लत के संकट के बीच इस मशीन को शहर के सोहना के सेक्टर 33 में सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में स्थापित किया गया है।