दिल्ली-NCR को सुप्रीम कोर्ट ने दिया दिवाली का तोहफा, ग्रीन पटाखे जलाने की दी इजाज़त

ANI ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर दिल्ली-NCR में कुछ शर्तों के साथ ग्रीन पटाखे जलाने की इजाज़त दे दी है। कोर्ट ने 'ग्रीन' पटाखे बनाने और बेचने की इजाज़त मांगने वाली याचिकाओं पर अपना आदेश सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे सिर्फ 18-21 अक्टूबर तक ही जलाने की अनुमति होगी।