दिल्ली-NCR में ₹27 करोड़ की ड्रग्स की गई ज़ब्त, 4 नाइजीरियन स्टूडेंट समेत 5 गिरफ्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छतरपुर, तिलक नगर और ग्रेटर नोएडा में छापेमारी कर करीब ₹27.4 करोड़ कीमत की ड्रग्स ज़ब्त की है। मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से 4 नाइजीरियन स्टूडेंट हैं। आरोपियों ने दिल्ली और पंजाब के विश्वविद्यालयों में अपना दाखिला कराया था।