दिल्ली-NCR में 'खराब' वायु गुणवत्ता के बीच GRAP-1 की पाबंदियां हुईं लागू
दिल्ली में एक्यूआई 'खराब' स्तर (200-300) पर पहुंचने के बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी के पहले चरण की पाबंदियां लागू कर दीं। जीआरएपी के पहले चरण के तहत धूल उड़ने पर नियंत्रण, वेस्ट मैनेजमेंट और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्त निगरानी जैसे उपाय किए जाते हैं।