दिल्ली-NCR में 3°C तक गिरा तापमान, इस सर्दी में अबतक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 10-11 की रात न्यूनतम तापमान गिरकर 3°C तक पहुंच गया जो इस सर्दी में अबतक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। आईएमडी ने सर्दी, कोहरे और शीतलहर के चलते 11-12 जनवरी के लिए दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज का दिन पूरे एनसीआर के लिए बेहद ठंडा रहेगा।