दिल्ली-NCR में AQI बिगड़ने से एयर प्यूरीफायर की बिक्री बढ़ी, अन्य शहरों में भी मांग हुई तेज़

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के बीच एयर प्यूरीफायर की मांग तेजी से बढ़ी है। क्रोमा के मुताबिक, 2026 में इनकी बिक्री दोगुने से अधिक हो गई, जबकि अमेजन पर पिछले एक हफ्ते में बिक्री दोगुनी रही। अब महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भी लोग एयर प्यूरीफायर को सालभर इस्तेमाल के लिए खरीद रहे हैं।