दिल्ली NCR में प्रदूषण घटने के बीच हटाई गईं GRAP-4 की पाबंदियां
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस ऐक्शन प्लान के चौथे चरण के तहत लगाई गईं पाबंदियों को हटा दिया। आयोग ने कहा, "तेज़ हवाओं और अनुकूल मौसम की वजह से कल रात से दिल्ली के एक्यूआई में काफी सुधार है।" 24 दिसंबर का औसत एक्यूआई 271 रहा।