वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने वायु प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस ऐक्शन प्लान के चौथे चरण के तहत लगाई गईं पाबंदियों को हटा दिया। हालांकि, प्रदूषण स्तर को नियंत्रित रखने के लिए ग्रेप-1, 2 और 3 के उपाय अभी भी लागू रहेंगे। मंगलवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 378 दर्ज किया गया।