मॉनसून की बारिश में दिल्ली-NCR की कई सड़कों पर जल जमाव हो गया है और घुटनों तक पानी भर गया है। इसके चलते दिल्ली-गुरुग्राम में कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी पैदा हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, नरसिंहपुर, राजीव चौक, AIT चौक, खांडसा रोड और पुराने गुरुग्राम के कुछ हिस्सों समेत छतरपुर जलमग्न हो गया है।