दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से श्वसन संबंधी मामलों में उछाल, डॉक्टर ने दी चेतावनी
थोरैसिक (चेस्ट) सर्जन डॉ. अरविंद कुमार ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में प्रदूषण के प्रभाव से संबंधित मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। उन्होंने कहा, "जब आप 700 एक्यूआई वाली हवा में सांस ले रहे होते हैं, तो...बीमारियों से बच पाना नामुमकिन है।" उन्होंने कहा, "घर के अंदर रहें और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।"