दिल्ली और एनसीआर में हवा में सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए लगाई गईं GRAP 3 की पाबंदियां हटा ली हैं। CAQM ने कहा कि दैनिक AQI में गिरावट दिखी और मंगलवार को 204 तक पहुंच गया। हालांकि, GRAP स्टेज 1 और 2 वाली पाबंदियां अभी लागू रहेंगी।