दिल्ली अग्निकांड में एक नाइजीरियाई कपल ने आग से बचाव संबंधित वीडियो देखकर अपनी जान बचाई थी। कपल के मुताबिक, आग लगने पर वे बाथरूम में चले गए और शावर चला दिया। उन्होंने फर्श पर तौलिए बिछाए और नीचे लेटकर मदद पहुंचने तक इंतज़ार किया। लगातार बहते पानी और नीचे रहने की वजह से वे जहरीले धुएं से बचे रहे।