शांघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले 'डायलॉग ऑफ सिविलाइजेशंस' के इतर पत्रकारों से बातचीत में पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक मसूद ने रविवार को कहा, "दिल्ली आकर बहुत खुशी मिली, आप लोगों ने मुझे बहुत मोहब्बत दी है।" उन्होंने दिल्ली के पुराने किले में कला प्रदर्शनी की तारीफ की और कहा, "मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूं...मैं बहुत दिन बाद यहां आया हूं।"