दिल्ली-एनसीआर के हर 4 में से 3 परिवार प्रदूषण से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से हैं पीड़ित: सर्वे

एक हालिया सर्वे के मुताबिक, दिल्ली व एनसीआर के हर 4 में से 3 परिवार प्रदूषण से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस सर्वे के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के 75% परिवार का कम-से-कम एक सदस्य गले में खराश या खांसी की समस्या से ग्रस्त है जबकि 58% परिवार के सदस्यों को सिर दर्द की शिकायत है।