दिल्ली-एनसीआर में 'गंभीर' वायु प्रदूषण के बीच कल से लागू होगा GRAP-3

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने के बीच शुक्रवार से ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (जीआरएपी) का तीसरा चरण लागू कर दिया जाएगा। इस चरण में बीएस-III (पेट्रोल) और बीएस-IV (डीज़ल) वाहनों के परिचालन, कंस्ट्रक्शन के कामों और खनन से जुड़ी गतिविधियों पर रोक रहेगी। दिल्ली में गुरुवार शाम को एक्यूआई 424+ (गंभीर श्रेणी) में दर्ज किया गया।