दिल्ली-एनसीआर में 'ज़हरीली' हवा के बीच GRAP-3 लागू

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने सोमवार को आदेश जारी दिल्ली-एनसीआर में फिर से ग्रेडेड रिस्पॉन्स ऐक्शन प्लान (ग्रैप) का तीसरा चरण लागू कर दिया। बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत, डीज़ल से चलने वाले मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी व दिल्ली-एनसीआर में 5वीं तक की कक्षाएं हाइब्रिड मोड में संचालित की जाएंगी।