दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर, एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराए 12 वाहन
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को सीज़न का कोहरे वाला पहला दिन कहर बन गया और ग्रेटर नोेएडा (उत्तर प्रदेश) में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर 12 वाहन आपस में टकरा गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एक ड्राइवर ने बताया कि घने कोहरे में उसे कुछ नहीं दिख रहा था।