दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में मंगलवार को धूल भरी आंधी चली। इससे पहले दिल्ली में सोमवार को 6 वर्षों में सबसे गर्म सितंबर दर्ज हुआ और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5°C अधिक 28.2°C दर्ज हुआ। वहीं, मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में हल्के से घने बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।