दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बीच केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों की ऑफिस टाइमिंग बदल दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के आदेश के अनुसार, जीआरएपी-4 लागू रहने तक ऑफिस सुबह 9-शाम 5:30 बजे तक और सुबह 10-शाम 6:30 बजे तक खुले रहेंगे। विभाग ने कर्मचारियों को वाहनों में साथ आने-जाने और सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है।