inshorts

दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश, कई एयरलाइंस ने जारी की एडवाइज़री

दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश के बाद एयरलाइन कंपनियों ने एडवाइज़री जारी की है। एअर इंडिया ने कहा है, "भारी बारिश आज दिल्ली आने-जाने वालीं उड़ानों पर असर डाल सकती है। कृपया एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करें और स्लो ट्रैफिक की आशंका के कारण अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय दें।"