दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 यात्रियों के पास मिला 'खज़ाना', 10 किलो सोने के सिक्के बरामद

आईजीआई एयरपोर्ट (दिल्ली) पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने मिलान से आए दो कश्मीरी यात्रियों से बुधवार को सोने के 10 किलोग्राम सिक्के ज़ब्त किए। उनका व्यवहार संदिग्ध मिलने पर तलाशी ली गई थी। उनके पास विशेष रूप से डिज़ाइन की गई 2 कमर बेल्ट मिलीं जिनके अंदर सिक्कों को प्लास्टिक के लिफाफे में लपेटकर रखा गया था।