inshorts

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई ₹94 लाख की घड़ी, तस्वीरें आईं सामने

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने ₹94 लाख की एक लग्ज़री घड़ी ज़ब्त की है। दिल्ली कस्टम्स के मुताबिक, दुबई से फ्लाइट एसजी5106 से आए एक भारतीय यात्री के पास से यह घड़ी मिली। यह घड़ी 'पाटेक फिलिप एक्वानॉट' ब्रैंड की है। इस मामले में यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।