दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को विमान तक पहुंचाने वाली बस में लगी आग, सामने आया वीडियो
दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर यात्रियों को विमान तक पहुंचाने वाली एक बस में आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है व आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।