इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट (दिल्ली) पर लैंड करते ही एअर इंडिया के एक विमान में आग लग गई। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि विमान को कुछ नुकसान हुआ लेकिन यात्री व क्रू मेंबर्स उतर गए और सुरक्षित हैं। इससे पहले दिल्ली से कोलकाता जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी समस्या के बाद रद्द कर दी गई थी।