दिल्ली एयरपोर्ट में फ्रापोर्ट की 10% हिस्सेदारी $126 मिलियन में खरीदेगी GMR एयरपोर्ट्स
जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने दिल्ली इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) में फ्रापोर्ट एजी सर्विसेज वर्ल्डवाइड से उसकी 10% हिस्सेदारी $126 मिलियन में खरीदने का फैसला किया है। जीएमआर एयरपोर्ट्स के पास अभी डीआईएएल की 64% हिस्सेदारी है जो इस डील के बाद बढ़कर 74% हो जाएगी। डीआईएएल की 26% हिस्सेदारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास है।