दिल्ली ऐसिड अटैक की पीड़िता के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली के ऐसिड अटैक मामले में पुलिस ने खुद को पीड़िता बताने वाली लड़की के पिता अकील खान को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, अकील ने बेटी पर ऐसिड अटैक की साज़िश रची थी। यह साज़िश आरोपी जितेंद्र से बदला लेने के लिए रची गई थी जिसकी पत्नी ने अकील पर रेप का आरोप लगाया था।