दिल्ली और जयपुर के अलावा भारत में कौनसी 3 जगहों पर भी है जंतर-मंतर?
18वीं शताब्दी में आमेर रियासत के राजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने जयपुर, दिल्ली, वाराणसी, उज्जैन और मथुरा में जंतर-मंतर का निर्माण करवाया था। उन्होंने अंतरिक्ष और समय की सही जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से जंतर-मंतर का निर्माण करवाया था। यूनेस्को ने जयपुर के जंतर-मंतर को 2010 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया था।