मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में आज रात भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में भारी बारिश को लेकर 1 अक्टूबर तक के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी ने लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, हाथरस और अन्य ज़िलों में 5 अक्टूबर तक बारिश और तेज़ हवाओं का अनुमान जताया है।