दिल्ली के मशहूर फूड-चेन रेस्टोरेंट 'सीता राम दीवान चंद' का कारोबार करीब ₹100 करोड़ का है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 1955 में सीता राम और दीवान चंद ने 15-साल की उम्र में पहाड़गंज में साइकल पर छोले-भटूरे बेचना शुरू किया व 1970 में पहली दुकान खोली। 2008 में परिवार की तीसरी पीढ़ी ने बिज़नेस संभाला और दिल्ली-गुरुग्राम में इसकी शाखाएं खोली।