दिल्ली सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 110 अस्पतालों को नोटिस जारी कर उन्हें दिल्ली सरकार से करार करने का आदेश दिया है। बकौल स्वास्थ्य विभाग, अस्पतालों को जल्द करार करना है ताकि लाभार्थियों को दिक्कत न हो। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले ₹5 लाख के साथ ₹5 लाख और जोड़ने का फैसला लिया है।