दिल्ली के 15 से अधिक इलाकों में आज पानी की आपूर्ति रहेगी बाधित
दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि हैदरपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से निकलने वाली 700-मिलीमीटर व्यास की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से 15+ इलाकों में शनिवार को पानी की सप्लाई नहीं होगी। इनमें रोहिणी सेक्टर-15, 16, 17, 18 व 19, सरदार कॉलोनी, अमर ज्योति कॉलोनी, शाहबाद दौलतपुर, समयपुर, बादली, बादली औद्योगिक क्षेत्र फेज़-1, 2 व 3, सिरसपुर आदि इलाके शामिल हैं।