दिल्ली नगर निगम (MCD) जल्द ही दिल्ली में प्रवेश के 154 स्थानों पर ऑटोमैटिक टोल प्रणाली शुरू करेगा। वाहनों की पहचान रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टैग और ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों के ज़रिए होगी जिससे चालकों को रुके बिना टोल का भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। इससे MCD को प्रतिवर्ष औसतन ₹964 करोड़ का राजस्व मिलने का अनुमान है।